हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे शरीरदानी ‘अशोक इन्सां’

  • डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार अशोक इन्सां (मसाले वाले) को साध-संगत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  • परिवारिक सदस्यों ने परमार्थी कार्य व पौधारोपण कर किया नमन्

  • डेरा सच्चा सौदा, सरसा से मोहन इन्सां, अशोक इन्सां सहित राजनीतिक, समाजिक और धार्मिक शख्शियतों ने की शिरकत

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) सचखंडवासी और शरीरदानी अशोक इन्सां (अशोक मसाले वाले) नमित अंतिम अरदास के तौर पर नामचर्चा शाह सतनाम जी नूरानी धाम डेरा सच्चा सौदा, पटियाला में हुई। जिसमें डेरा सच्चा सौदा सरसा से विशेष तौर पर सेवादार मोहन लाल इन्सां, सेवादार पवन इन्सां पहुंचे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजिक और धार्मिक शख्शियतों ने अशोक इन्सां को श्रद्धांजलि दी।

साध-संगत को संबोधित करते सेवादार मोहन लाल इन्सां ने कहा कि शरीरदानी अशोक इन्सां डेरा सच्चा सौदा के अथक सेवादार थे और समय मानवता भलाई कार्यों में आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि आज भारी तादाद में जो साध-संगत एकत्रित हुई है, वह अशोक इन्सां की अच्छाई को बयान कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के साथ जुड़कर मानवता भलाई के कार्यों में लगा हुआ है।

शरीरदान कर पेश की अनोखी मिसाल: सुरेश कुमार

इस मौके सुरेश कुमार प्रधान त्रिपड़ी एसो. ने कहा कि अशोक इन्सां त्रिपड़ी बाजार की रौनक थे और सभी दुकानदारों के साथ उनका बहुत ही प्रेम था। उनके चले जाने से त्रिपड़ी क्षेत्र की रौनक ही चली गई है। उन्होंने कहा कि वह डेरा सच्चा सौदा की ही दिन-रात बातें करते रहते थे और अंत समय में भी उन्होंने अपना शरीर दान कर मानवता भलाई की अनोखी मिसाल पेश कर दी है।

नेक दिल व सच्चे इन्सान थे अशोक इन्सां: वी. वर्मा

नामचर्चा में पहुंचे ओम शांति ग्रुप के वी वर्मा ने कहा कि अशोक इन्सां एक नेक दिल व सच्चे इन्सान थे और सदा ही चड़दी कला में रहते थे। डेरा सच्चा सौदा द्वारा दी गई मानवता भलाई की शिक्षाओं के वह सच्चे पहरेदार थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मनुष्य दुनिया में बहुत कम होते हैं और अपना नाम लोगों में दिलों में लिखवा जाते हैं।

हमेशा सेवा में आगे रहते थे अशोक इन्सां: हरमिन्दर नोना

अंत में 45 मैंबर हरमिन्दर नोना द्वारा अंतिम अरदास में पहुंची साध-संगत व गणमान्यजनों का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि अशोक इन्सां पटियाला जिले की शान थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सेवा में आगे रहते थे। उनकी पत्नी मीनू इन्सां, बेटा दीपक इन्सां, शाही बेटी गुरअंस इन्सां, भाई भारती इन्सां सहित पूरा परिवार मानवता भलाई के कार्यों में जुटा हुआ है।

नामचर्चा में शरीरदानी के परिजनों को किया सम्मानित

इससे पूर्व ब्लॉक भंगीदास मनजीत सिंह इन्सां ने नारा लगाकर नामचर्चा शुरू करवाई और कविराजों ने शब्दवाणी की। बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पूज्य गुरू जी के पवित्र अनमोल वचन सुनाए गए। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक पटियाला के जिम्मेवारों द्वारा शरीरदानी के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके डेरा सच्चा सौदा मीडिया विंग से राम आसरा बिट्टू, 45 मैंबरों में करनपाल इन्सां, विजय नाभा, दुनी चन्द इन्सां, दारा खान इन्सां, जगदीस खन्ना और 45 मैंबर बहनों में सरोज खन्ना, जसपाल कौर, सुरिन्दर कौर समाना, सरबजीत कौर नाभा, प्रेम लता इन्सां, मीना इन्सां, त्रिपड़ी एसोसीएशन के प्रधान चिंटू नासरा, देव प्रकाश कालड़ा सहित अन्य साध-संगत उपस्थित थी।

25 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन और लगाए पौधे

अशोक इन्सां के परिवार द्वारा डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया और अशोक इन्सां की याद में पौधे भी लगाए गए। इस मौके सचखंडवासी अशोक इन्सां की पत्नी मीनूं इन्सां, बेटा दीपक इन्सां, शाही बेटी गुरअंस इन्सां, भाई भारती इन्सां सहित परिवारिक सदस्यों ने पौधे लगाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here