हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

    body found in suspicious circumstances

    हत्या की आंशका

    रोहतक (सकब)। अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत गांव बोहर के पास जेएलएन कैनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कैनाल से बाहर निकाला। युवक के गले पर चोट के निशान मिले है, जिससे प्रतित होता है कि उसकी हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से कैनाल में फैंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव बोहर स्थित जवाहर लाल कैनाल में एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन पर चोट के निशान है और हत्या करने के बाद शव को कैनाल में फैंका गया है। पुलिस का मानना है कि युवक की किसी दूसरी जगह हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस पास के क्षेत्र में लोगों से पता किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही आगामी कारवाई की जाएगी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।