हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 64 घंटे बाद य...

    64 घंटे बाद यमुना से बरामद हुआ तीसरे किशोर का शव

    kairana
    kairana 64 घंटे बाद यमुना से बरामद हुआ तीसरे किशोर का शव

    कैराना। स्वतंत्रता दिवस के दिन यमुना में डूबे तीसरे किशोर का शव भी गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विगत गुरुवार को हरियाणा के गांव खोतपुरा निवासी सुमित पुत्र अजमेर, सुमित पुत्र सुरेन्द्र व नीतेश पुत्र जग्गा ब्रिज के निकट स्नान के दौरान यमुना के गहरे पानी में डूब गए थे। तीनों की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। यमुना में डूबे किशोरों की तलाश में गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका था। वहीं, शनिवार को सर्च अभियान के दौरान नीतेश पुत्र जग्गा व सुमित पुत्र सुरेन्द्र के शव यमुना से बरामद हो गए थे।

    जबकि सुमित पुत्र अजमेर का पता नही चल पाया था। रविवार को तीसरे किशोर की तलाश में गोताखोरों ने एक बार फिर यमुना में सर्च अभियान चलाया। बताया गया है कि सर्च अभियान के दौरान प्रातः करीब आठ बजे गांव इस्सोपुरटील के सामने यमुना से तीसरे किशोर का शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने बरामद सुमित पुत्र अजमेर के शव को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। उधर, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि यमुना में डूबे सुमित पुत्र अजमेर का शव भी सर्च अभियान के दौरान बरामद हो गया है। जबकि दो अन्य के शव विगत शनिवार को बरामद हो गए थे। बरामद शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here