हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्टील फैक्ट्र...

    स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटा

    Noida Boiler Explosion
    सांकेतिक फोटो

    2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना के कस्बे दोराहा में मंगलवार को एक स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना रामपुर रोड स्थित ग्रेट इंडिया स्टील फैक्ट्री की है। मृतकों की पहचान विनय और राहुल के रूप में हुई है। जिस समय बॉयलर फटा उस समय मजदूर अपने कमरे में आराम कर रहे थे। धमाका होने के बाद चारों तरफ अंधेरा छा गया। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

    यह भी पढ़ें:– मकान तोड़ने के विरोध में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, फूंका पुतला

    घटना स्थल पर पहुंच तुरंत टीमों ने रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी सागर ने बताया कि 6 से 7 लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाका हो गया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को अस्पताल भेजा है। हादसे किस वजह से हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं। वहीं घायल में रमेश कुमार ने बताया कि उसके पैरों पर चोट लगी है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि घायलों में रमेश कुमार, आशीष कुमार, अनिल कुमार और बाबू राम है। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, जो दो लोग मरे है, उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके शवों के कब्जे में ले लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here