हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    सीरिया के अलेप्पो प्रांत में बमबारी

    Syria

    दो बच्चों सहित आठ की मौत

    दमिश्क (एजेंसी)

    सीरिया के अलेप्पो प्रांत में आतंकवादियों की बमबारी में दो बच्चों सहित आठ लोग बुधवार को मारे गए। सीरिया में स्थापित रूसी सुलह केंद्र ने यह जानकारी दी। सुलह केंद्र के प्रमुख विक्टर कुपचिशिन ने कहा, “अल-नयरब द्वारा की गयी बमबारी में दो बच्चों सहित आठ सीरियाई नागरिक मारे गए और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।” उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान इडलिब क्षेत्र में कम से कम 10 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।