हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश स्कूल जा रही ...

    स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: थाना प्रताप नगर में पुलिस को शिकायत देते पाल समाज के लोग।

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: स्कूल आने जाने वाली छात्रों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के दोनों आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़कियों की वीडियो को अश्लील गाना लगा लगाकर सोशल मीडिया पर डालने से गुस्साए पाल समाज के लोगों ने इंस्टाग्राम चलाने वाले दो व्यक्तियों को खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत पुलिस को दी है। Yamunanagar News

    एसएचओ प्रताप नगर तरसेम ने बताया कि लोगों की शिकायत मिल गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ के दोनों आरोपी सगे भाइयों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रताप नगर के कुटीपुर रोड पर स्कूल आने जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने अश्लील हरकतें करने के आरोपी नागल पत्ती निवासी दोनों भाइयों तारीफ व कामिल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना की वीडियो के साथ अश्लील गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर डालने के आरोपियों के खिलाफ पाल समाज के सैकड़ो लोगों ने थाना प्रताप नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। Yamunanagar News

    कोहली वाला निवासी दयाराम, सतीश, प्रदीप, सोहनलाल, जगदीश आदि ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि छात्राओं की वीडियो को इंस्टाग्राम पर अश्लील गाने के साथ सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिससे छात्राओं की प्रतिष्ठा को ठेस लगी है। आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। एसएचओ प्रताप नगर तरसेम ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने की शिकायत मिल गई है कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Home Voting: होम वोटिंग की तैयारियां पूरी, वीरवार को डालेंगे 85 साल से उपर के बुजुर्गों व दिव्यांग के वोट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here