हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश मुक्केबाज गौर...

    मुक्केबाज गौरव, मनीष को पोलैंड में स्वर्ण

    Boxer Gaurav, Manish to Gold in Poland

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। गौरव सोलंकी(52 किग्रा) और मनीष कौशिक(60 किग्रा) ने पोलैंड के वॉरसॉ में हुए फेलिक्स स्टैम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए दो और स्वर्ण पदक जीते, इसी के साथ भारत ने टूनार्मेंट की समाप्ति दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ की। 22 साल के सोलंकी ने राष्ट्रमंडल खेल और गत वर्ष केमिस्ट्री कप में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन की तरह पोलैंड में भी कमाल की लय दिखाई और फाइनल में इंग्लैंड के विलियम काउले को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कौशिक ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण जीता। उन्होंने गत वर्ष इंडिया ओपन में स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। फाइनल में भारतीय मुक्केबाज ने मोरक्को के मोहम्मद हमाउट को 4-1 से हराया और स्वर्ण विजेता बने।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।