हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बॉक्सिंग खिला...

    बॉक्सिंग खिलाड़ी की चिट्टे की ओवरडोज से मौत

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    साबरा गैंग से खरीदता था नशा, इकलौता बेटा था | Sangrur News

    सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ न्यूज)। Sunam Udham Singh Wala: जिला संगरूर में बॉक्सिंग खिलाड़ी कुलवीर सिंह (22) की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। कुलवीर गरीब परिवार का इकलौता बेटा था। बुरी संगत में फंसकर वह चिट्टे का सेवन करने लगा। वह सुनाम की एक कॉलोनी से चिट्टा लाता था। घर में उसे बेहोश पड़ा देख परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Sangrur News

    मृतक कुलवीर की मां मलकीत कौर ने कहा कि उनका बेटा कुलवीर अक्सर साबरा गैंग से चिट्टा खरीदकर लाता था। उसने पुलिस को कई बार शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कभी कोई सख्त कदम नहीं उठाया। मलकीत ने कहा कि उनके बेटा कुलवीर नेशनल स्तर तक मेडल भी जीत चुका है। कुछ समय पहले वह बुरी संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। पुलिस को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनके बेटे ने नशे की लत के कारण अपनी जान गंवाई है, लेकिन वह दूसरे युवाओं की जान नहीं जाने देंगे। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– भूलवश कीटनाशक दवा पी लेने से दो मासूम बहिनों की हुई दु:खद मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here