हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में महिल...

    सरसा में महिला, बालक के शव मिले

    bodies found in sirsa

    समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के सरसा में रविवार को सुबह दो अलग-अलग जगहों से एक महिला व एक बालक के शव बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों शव नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाये गये हैं। पहला शव एक 12 वर्षीय बालक का मिला। डिंग मोड़ के समीप सिरसा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 के किनारे गांव मौजूखेड़ा के बस अड्डे के पास यह शव पड़ा था। राहगीरों के सूचित करने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

    दूसरा शव, महिला का, सिरसा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर 19 के पास मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे एक ही घटना का हिस्सा मानकर जांच करने में जुटी हुई है। महिला व बालक की हत्या हुई या मौत के अन्य कारण है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा, फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के दिनभर की गई पूछ पड़ताल में समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।