हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर

    Michael Bracewell
    Michael Bracewell न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर World Cup 2023

    वेलिंगटन (एजेंसी)। Michael Bracewell Out Of World Cup 2023: न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) दाहिनी एड़ी की चोट के कारण भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेंग। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रेसवेल को इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में वॉर्वेस्टरशर रैपिड्स के लिये खेलते हुए चोट लगी, जिसके कारण वह करीब छह से आठ महीने के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे। एनजेडसी ने बताया कि ब्रेसवेल गुरुवार को ब्रिटेन में अपनी एड़ी की सर्जरी करवाने के बाद रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे। World Cup 2023

    न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने ब्रेसवेल की चोट पर कहा, “आपको चोट लगने पर एक खिलाड़ी के लिये बुरा लगता है, खासकर तब जब वह एक विश्व आयोजन से बाहर रहने वाले हों। माइकल टीम का एक अहम हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से न्यूजीलैंड के लिये उनके 15 महीने बेहतरीन गुजरे हैं।” World Cup 2023

    उन्होंने कहा, “हमने खेल के तीनों मोर्चों पर उनका अद्भुत कौशल देखा है और वह भारत में होने वाले विश्व कप के लिये एक अहम खिलाड़ी बनकर उभर रहे थे। माइकल स्वाभाविक रूप से बहुत निराश हैं, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया है कि चोटें खेल का हिस्सा हैं और वह अब अपना ध्यान अपने रिहैब पर लगा रहे हैं।” इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिये खेलने वाले ब्रेसवेल अप्रैल से न्यूजीलैंड से दूर हैं। वह सर्जरी के बाद दो हफ़्तों तक स्वदेश नहीं लौट सकेंगे। World Cup 2023

    ग्रामीण मिट्टी में कड़ी मेहनत कर युवा कर रहे अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन-पूर्व विधायक पदम दहिया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here