साओ पाउलो, (एजेंसी)। विनिसियस जूनियर ने पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील ने क्वालीफायर मुकाबले में पैराग्वे पर 1-0 से जीत दर्ज कर अगले साल होने वाले फीफा विश्वकप में अपनी जगह पक्की कर ली है। ब्राजील ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार खेला प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को हराकर फीफा विश्वकप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विनीसियस जूनियर ने 44वें मिनट में गोल कर ब्राजील को बढ़त दिलाई। इसके बाद रक्षापंक्ति ने शानदार खेला का मुजाहिरा करते हुए पैराग्वे को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। इस जीत के साथ ब्रजील के 25 अंक हो गये है। वहीं, हार के बाद पैराग्वे 24 अंकों पर है और उसे विश्वकप में क्वालीफाई करने के लिए एक अंक की जरुरत है। ब्राजील सितंबर में अपने अंतिम दो क्वालीफायर मुकाबलों में चिली और बोलीविया से भिड़ेगा। पैराग्वे को क्वालीफाई के लिए केवल एक अंक की आवश्यकता है, उसका सामना इक्वाडोर और पेरू से होगा।
ताजा खबर
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद ने पकड़ी करीब 60 लाख रुपये की हेरोइन, दो तस्कर दबोचे
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ...
इंटरस्टेट बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 12 मोटरसाइकिल बरामद
डबवाली पुलिस की बड़ी कार्र...
Gas Cylinder Blast: सिलेंडर में गैस भरते समय बड़ा हादसा, 10 गंभीर
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतरा...
Haryana Gramin Bank: गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र स...
चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Firefighters Strike: अग्निशमन कर्मचारियों ने वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताल कर दिया धरना
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fi...
Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज
एक कर्मचारी का सिर फूटा, ...
Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)...
Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...















