हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत अमेरिका के बा...

    अमेरिका के बाद ब्राजील में हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे

    Brazil has the most airports after America
    ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। पुर्तगाली ब्राजील की आधिकारिक भाषा है और ब्राजील के अधिकांश लोग केवल पुर्तगाली बोलते हैं। पुर्तगाल ने वर्ष 1500 में ब्राजील की भूमि का दावा किया था। 1822 में स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। भूमि क्षेत्र और जनसंख्या दोनों के हिसाब से ब्राजील दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है, जबकि सबसे बड़ा शहर साओ पाउलो है। अन्य प्रमुख शहरों में रियो डी जनेरियो, साल्वाडोर और फोर्टालेजा शामिल हैं। ब्राजील में लोग सड़क के दाईं ओर ड्राइव करते हैं। दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्से में ब्राजील की एक बड़ी तटरेखा है, जिसकी लंबाई 7,491 किलोमीटर है। चिली और इक्वाडोर को छोड़कर ब्राजील सभी दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ सीमा साझा करता है।
    अमेजॅन नदी ब्राजील से होकर बहती है, यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है। अमेजॅन वर्षावन का लगभग 60% ब्राजील में स्थित है। फुटबॉल ब्राजील का सबसे लोकप्रिय खेल है जिसमें ब्राजील की राष्ट्रीय टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, जिसने 5 बार फुटबॉल विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया। ब्राजील में एक ऐसा द्वीप है जहाँ बहुत ज्यादा संख्या में सांप पाए जाते हैं, यहाँ हर एक वर्ग मीटर पर 5 साँप पाए जाते हैं। इसी कारण इसे साँपों का द्वीप भी बोला जाता है और आम लोगों का यहाँ जाना मना है। बंदरों की सबसे ज्यादा प्रजातियां ब्राजील में ही पायी जाती हैं। ब्राजील का रेलवे नेटवर्क दुनिया का 10वाँ सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क और रोड नेटवर्क दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है। ब्राजील में एक समुदाय है जिसका नाम है बोरोरो और इस समुदाय की खास बात ये है की इस समुदाय के हर व्यक्ति का ब्लड ग्रुप ओ है। ब्राजील के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा सूखा 1877-79 में पड़ा था और इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
    अमेरिका के बाद ब्राजील ही दूसरा ऐसा देश है जहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा हवाई अड्डे बने हैं। ब्राजील पहला दक्षिणी अमेरिकन देश है जिसने 1980 के दशक में पहली बार औरतों को सेना में भर्ती करना स्वीकार किया था। ब्राजील के झंडे पर पर अंकित हरा रंग ब्राजील के जंगलो , पीला रंग खनिज भंडारों और नीला सर्किल और स्टार उस सुबह को अंकित करता है जब 15 नवम्बर 1889 को ब्राजील आजाद हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।