हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    ब्राजील का सबसे बड़ा बंदरगाह फुटबॉलर पेले के नाम से जाना जाएगा

    Footballer Pele

    ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। ब्राजील के सैंटोस शहर में स्थित सबसे बड़े बंदरगाह का नाम तीन बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन पेले के नाम पर रखा जाएगा। ब्राजील के समाचार पोर्टल जी1 ने सैंटोस के पूर्व-मेयर पाउलो एलेसेंड्री बारबोसा के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनिया में फुटबॉल के जादूगर या फिर बेताज बादशाह पेल ने 82 साल की उम्र में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्राजील के मीडिया ने एक अस्पताल का हवाला देते हुए बताया कि पेले का कोलन कैंसर का इलाज था। पेले के अधिकतर अंगों के काम नहीं करने से उनकी मौत हो गई थी।

    तीन दिन के शोक की घोषणा

    ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेले के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की। पेले को सितंबर 2021 को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष उन्हें ट्यूमर और मूत्राश्य के संक्रमण के इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत 30 नवंबर, 2022 को पेले को दिल से संबंधित परेशानी और शरीर में सूजन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। पेले को कीमोथेरेपी देने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here