हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल ब्रायन लारा क...

    ब्रायन लारा करेंगे दिल्ली गोल्फ क्लब का दौरा

    Brian Lara

    लारा एक अच्छे गोल्फर और स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती के पक्षकार भी हैं (Brian Lara)

    नई दिल्ली (एजेंसी)। वेस्ट इंडीज के महानतम क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा (Brian Lara) दिसंबर के मध्य में दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) का दौरा करेंगे। घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी ऊषा इंटरनेशनल ने वीरवार को वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है, जिन्हें विश्व के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। वेस्टइंडीज का यह महान खिलाड़ी खेल आयोजनों, उत्पाद प्रचार की गतिविधियों और लाइफ स्टाइल कैंपेन में सक्रिय और जिंदादिल जीवनशैली के ऊषा के दर्शन का अनुमोदन करता है। लारा एक अच्छे गोल्फर और स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती के पक्षकार भी हैं।

    लारा (Brian Lara) युवाओं को खेलों के जरिए अपने जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद करने और सभी आयु वर्गों के लोगों के लिए जमीनी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल की संस्कृति विकसित करने के लिए ऊषा के साथ निकटता से काम करेंगे। यह भागीदारी सक्रिय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा और सहयोग देने वाले महान भारतीय ब्राण्ड उषा और फिटनेस, क्रिकेट तथा गोल्फ के प्रति अत्यंत जुनूनी महान क्रिकेट खिलाड़ी के बीच होने के कारण सबसे दमदार भागीदारियों में से एक है। इसकी शुरुआत के लिए लारा दिसंबर के मध्य में दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) का दौरा करेंगे और लोधी गोल्फ कोर्स में समय बिताएंगे, जिसका नवीनीकरण गैरी प्लेयर डिजाइन द्वारा किया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।