हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल केरल में हरिय...

    केरल में हरियाणा के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केरल में आयोजित तीन दिवसीय 23वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण, सहायक सचिव विनोद तोमर व हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव डॉ. राकेश सिंह कोच ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दरअसल, केरल के एनाकुर्लम स्थित राजीव गांधी इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन तक चली 23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में देशभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया।

    यह भी पढ़े:– तेज रफ्तार ट्रक का कहर, तीन जिन्दगियों ने तोड़ा दम

    प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण, सहायक सचिव विनोद तोमर, हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव डॉ. राकेश सिंह कोच, हिमाचल कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव जगदीश कुमार, कोच जगदीश ढांडा, कोच अजय मिर्चपुर और सुरेंद्र कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here