हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पीट-पीटकर भाई...

    पीट-पीटकर भाई को उतारा मौत के घाट

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    चरखी दादरी में नशे में धुत्त दो भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

    चरखी दादरी। (सच कहूँ न्यूज) गांव शीशवाला में बीती देर रात दो भाइयों ने अपने सगे भाई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गांव शीशवाला निवासी तीन भाई सुरेंद्र, जोगेंद्र व कर्मवीर अपने खेतों में बने मकान के समीप शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर जोगेंद्र व कर्मवीर का सुरेंद्र के साथ विवाद हो गया। इसी बात को लेकर जोगेंद्र व कर्मवीर ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया। तीनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। दोनों ने सुरेंद्र पर लाठी-डंडों से कई वार किए। झगड़े की आवाज सुनकर समीप ही रहने वाला उनका चाचा सत्य वहां पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें:– इंतकाल के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

    सत्य ने बीच बचाव किया तो वह भी घायल हो गया। झगड़े में सुरेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद जोगेंद्र व कर्मवीर खुद परिजनों के साथ घायल सुरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। झगड़े में घायल मृतक के चाचा सत्य को भी चोट आई है, जिसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल पहुंचकर मृतक के पिता रणबीर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मृतक सुरेंद्र के पिता रणबीर ने बताया कि उसके तीनों बेटे खेत में बने मकानों में अलग-अलग रहते हैं। जिसमें जोगेंद्र व कर्मवीर विवाहित हैं। इन तीनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें चोट लगने के कारण सुरेंद्र की मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणबीर की शिकायत पर कर्मवीर व जोगिंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here