हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 1.53 करोड़ की ...

    1.53 करोड़ की चोरी मामले में जीजा ही निकाल चोर

    Fatehabad News
    Fatehabad News : 1.53 करोड़ की चोरी मामले में जीजा ही निकाल चोर

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: थाना सदर फतेहाबाद की पुलिस ने 19/20 मई 2024 की रात को घर में घुसकर ताला तोड़कर 1 करोड़ 53 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। पकडेÞ गए आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ काला वासी मढ़ रतिया के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्ति शिकायतकर्ता महिला का रिश्तेदारी में जीजा लगता है। Fatehabad News

    सदर फतेहाबाद थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस के पास 20 मई को महिला शिकायतकर्ता गुरमीत कौर वासी हिजरावा कला ने थाना में शिकायत दी थी। जो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह की टीम ने चोरी के साक्ष्य इकट्ठा करते हुए आरोपी उक्त को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकडेÞ गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी तथा चोरीशुदा नकदी भी बरामद की जाएगी। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal: केजरीवाल की अंतरिम जमानत आगे बढ़ाने पर शीघ्र सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here