हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सगे भाइयों व ...

    सगे भाइयों व उनकी मां पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana: मोहल्ला छड़ियान निवासी एक व्यक्ति ने तीन सगे भाइयों व उनकी माँ पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला छड़ियान निवासी फैसल ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे वह अपने चाचा सलमान के साथ में गली से जा रहा था। Kairana

    आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला रेतेवाला निवासी सलमान, नौशाद व अहसान व उनकी माँ साजो ने उन्हें गाली-गलौच करते हुए घर में खींच लिया और लात-घूसों से जमकर मारपीट की। मारपीट में उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। वह लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे और अपने घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी पीछा करते हुए उनके घर पर ही पहुंच गए तथा वहां पर उसकी माँ हसीन के हाथ पर लाठी से प्रहार किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धारा- 352,115(2),351(2) व 333 के तहत अभियोग दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– नए कानून के तहत कैराना में दर्ज हुआ धमकी देने का मुकदमा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here