हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घरौंडा के गां...

    घरौंडा के गांव कूटेल मे एएसआई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

    Karnal News
    Karnal News : घरौंडा के गांव कूटेल मे एएसआई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। Gharaunda News: क्षेत्र के गांव कूटेल में एएसआई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी । एएसआई शाम के समय सैर के लिए निकला था। घटनास्थल पर दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। Karnal News

    मंगलवार को सांय लगभग साढ़े आठ बजे गांव कुटेल के रहने वाले एएसआई संजीव कुमार घर से बाहर सैर करने के लिए कूटेल -ऊँचा सामान रोड पर निकला था। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।घायल अवस्था में उसे करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी को गोली मारने की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जहाँ बुधवार को उनके गांव मे दाह संस्कार कर दिया गया।

    8 बजकर 25 मिनट पर हुई घटना | Karnal News

    गांव कुटेल निवासी 40 वर्षीय संजीव पुत्र प्रेम सिंह कुरूक्षेत्र में बतौर एएसआई तैनात है। मंगलवार की शाम संजीव कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर सैर के लिए निकला था। करीब 8.25 बजे अचानक दो अज्ञात बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही संजीव के सिर में गोली मार दी और करनाल की तरफ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

    लोग मौके पर पहुंचे तो संजीव सड़क पर तड़प रहा था। तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। परिजन संजीव को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में लेकर पहुंचे। एएसआई की हालत गंभीर बनी हुई थी। अमृतधारा अस्पताल में एएसआई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग दहशत मे है।

    यह भी पढ़ें:– Family ID: फैमिली आईडी को लेकर प्रदेश की जनता परेशान: राठी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here