हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पिता के हिस्स...

    पिता के हिस्से की कृषि भूमि में काश्त करने को लेकर आपस में भिड़े भाई

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    मारपीट की, झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, परस्पर मुकदमे

    हनुमानगढ़। पिता के हिस्से की कृषि भूमि में काश्त करने की बात को लेकर दो भाइयों में टकराव हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह (60) पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी वार्ड चार, गांव गुरुसर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह अपने पिता के साथ रहता है। उसके पिता के नाम से 24 बीघा कृषि भूमि है। वे चार भाई हैं। उसके पिता ने सबको बराबर-बराबर हिस्से में बंटवारा कर कृषि भूमि दे रखी है। एक हिस्सा उसके पिता ने अपने पास रखा हुआ है जो उसे काश्त करने के लिए दिया हुआ है। उसके पड़ोस में उसके सगे भाई अजीत सिंह का मकान है। Hanumangarh News

    अजीत सिंह आए दिन उसके साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता हैं। अजीत सिंह उसे उसके पिता के हिस्से की कृषि भूमि में काश्त नहीं करने देता। 24 जून की शाम करीब 4.45 बजे अजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की। कृषि भूमि में बनाए हुए खाळे को भी खुर्द-बुर्द कर दिया। उसे धमकी दी कि अगर इस कृषि भूमि में काश्त की तो उसे व उसके परिवार को जीवित नहीं छोड़ेंगे। साथ ही धमकी दी कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उसके लड़के हरचरण सिंह की बाइक के अंदर अवैध हथियार रखकर उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार के सुपुर्द किया है।

    गौरतलब है कि इससे पूर्व 26 जून को अजीत सिंह (66) पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी वार्ड चार, गांव गुरुसर ने अपने छोटे भाई कुलदीप सिंह के खिलाफ खेत में पानी लगाने से रोकने, कस्सी से वार करने का प्रयास करने, लाठी से वार कर घायल करने के आरोप में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। अब उसी मुकदमे के परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News