हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बच्ची के साथ ...

    बच्ची के साथ दरिंदगी, गला दबाकर हत्या का शक

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: बच्ची के साथ दरिंदगी, गला दबाकर हत्या का शक

    आरोपी पुलिस की गिरफत में | Yamunanagar News

    • बच्ची की अपहरण के बाद हत्या

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: यमुनानगर जिले में बूड़िया के बाद छछरौली थाना क्षेत्र के गांव दसौरा में 6 साल की बच्ची के अपहरण व हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अपहरण व हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगा है। बच्ची का शव गन्ने के खेत से पुलिस ने रात को ही बरामद कर लिया, आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी राजेश उसे उठाकर ले गया। जब राजेश बच्ची को लेकर के गांव के श्मशान घाट की ओर जा रहा था तब कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया था, पर किसी को उसकी नीयत पर शक नहीं हुआ। Yamunanagar News

    जब बच्ची काफी देर तक घर पर नहीं दिखाई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश बच्ची को श्मशान घाट की ओर ले जा रहा था। इस पर बच्ची के परिजन व ग्रामीण राजेश के घर पहुंचे, तो राजेश के परिजनों ने बताया कि राजेश कपड़े बदलकर घर से कहीं गया है। राजेश के कपड़े गीले मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जब बच्ची की तलाश की तो गई। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जब बच्ची की तलाश की तो बच्ची का शव गन्ने के खेत से रात करीब 10:00 बजे मिला। Yamunanagar News

    पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, बच्ची का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग राजेश को ढूंढने के लिए इधर-उधर गए, पर समाचार लिखे जाने उसका तक सुराग नहीं लगा था। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि राजेश ने बच्ची का अपहरण किस नियत से किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा।

    ग्रामीणों ने मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसएचओ छछरौली को बताया कि राजेश नशे का आदी है और वह किसी की नहीं सुनता। उन्होंने बताया कि बच्ची के गले पर निशान मिले हैं। लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। बता दें कि दो दिन पहले बूड़िया में भी बच्ची के अपहरण व हत्या का मामला सामने आया था। Yamunanagar News

    बता दे आरोपी राजेश को शनिवार दिन में गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

    यह भी पढ़ें:– Liberty Shoes: लिबर्टी शूज कंपनी द्वारा 80 वीं नैशनल चैनल मीट का हुआ आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here