हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या

    Murder, Women, House, Police, Investigation, Punjab

    हत्या के कारणों को तलाशने में उलझी पुलिस

    भटिंडा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के लाईनोंपार ऐरिए में स्थित परसराम नगर की गली नंबर 1 में मंगलवार सुबह एक महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करनशेर सिंह, डीएसपी दविंदर सिंह व थाना कैनाल कालोनी इंचार्ज कुलविंदर टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। महिला परमजीत कौर पत्नी स्व. बलदेव सिंह परसराम नगर गली नंबर में अपने घर में एक बेटे के साथ रहती थी। उक्त घटना से ऐरिए में पूरी तरह दहशहत का माहौल व्याप्त है। संबंधित थाने की पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर शहर की समाज सेवी संस्था सहारा जन सेवा के वर्करों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    खून से लथपथ मिला शव

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी करनशेर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर घर की दूसरी मंजिल पर रहती थी और नीचे किराए पर दे रखा है। किराएदार सरोज रानी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खुलवाया और बिना कुछ कहे उपर चला गया। उसी वक्त सरोज रानी भी अन्य घरों में काम करने के लिए निकल गई। लगभग 7 बजे काम से वापस आने के बाद सरोज रानी मोटर बंद करने के लिए उपर गई तो देखा कि परमजीत कौर खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी।

    जांच जारी, मामला दर्ज

    मौके पर पहुंचे पुलिस उच्चधिकारियों ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक परमजीत कौर की बेटी गुरमीत कौ के ब्यानों पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।