हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश बसपा प्रत्याश...

    बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चाैधरी का निधन

    Laxman Singh Chaudhary

    अलवर 29 नवम्बर (वार्ता)

    राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चौधरी 62 वर्ष के थे। रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी मूल रूप से अलवर के लक्ष्मणगढ़ तहसील के सूरजगढ़ गांव के निवासी हैं।

    उनके निधन के बाद अब रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित होने की संभावना है। रामगढ़ से लगातार दो चुनाव हारने के बाद फजरू खां का टिकट काटकर बसपा ने इस बार लक्ष्मण सिंह चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था। रामगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सुखवंत सिंह और कांग्रेस से साफ़िया खान सहित 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।