हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज

    Rajasthan Budget Session
    राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज

    Rajasthan Budget Session 2025: जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इस बजट सत्र का आगाज ही हंगामेदार रहा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा बोलने लगे तो हरिभाऊ बागड़े ने भी उन्हें तल्ख अंदाज में जवाब दिया। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने पिछली कांग्रेस सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन घोटाले से देश में राजस्थान की साख खराब हुई है। Rajasthan Budget Session

    अभिभाषण के बाद कांग्रेस एमएलए मुकेश भाकर का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। वहीं, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा से अपशकुन दूर करने के लिए वास्तुविदों का सहारा लिया गया है, इस आधार पर कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 200 विधायक कभी भी एक साथ नहीं होने के संयोग को तोड़ने के लिए पिछले दिनों कुछ सुझाव दो-तीन वास्तु वालों के मिले हैं, दो-तीन सुझाव लागू किए हैं,एक दो और बताए गए हैं। मैं सोचता हूं 4 साल पूरे 200 के 200 सदस्य पूरे बने रहे, ऐसी मेरी अपेक्षा है। गौरतलब है कि वास्तुविदों के सुझाव के बाद विधानसभा में विधायकों की एंट्री का रास्ता भी बदल दिया गया है। इसके अलावा सदन में कई छोटे-मोटे बदलाव भी किए गए हैं। दक्षिणी कोने में टेंट लगाया है।

    राज्यपाल ने एक घंटे 26 मिनट तक भाषण पढ़ा | Rajasthan Budget Session

    राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा में अपने पहले अभिभाषण की शुरुआत करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। लंबे समय बाद इस बार राज्यपाल का अभिभाषण पूरा पढ़ा गया। राज्यपाल ने एक घंटे 26 मिनट तक भाषण पढ़ा। पिछले कई साल से अलग-अलग कारणों से राज्यपाल के अभिभाषण पूरे नहीं पढ़े गए। कई बार विपक्ष के हंगामे की वजह से भी अभिभाषण पूरे नहीं पढ़े गए तो कई बार राज्यपाल की तबीयत की वजह से भी अभिभाषण पढ़े हुए माने जाते रहे।

    राज्यपाल से मंजूरी मिलने वाले विधेयकों का ब्योरा रखने और तीन अध्यादेशों को सदन में रखने के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहले दिन सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं चली। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 3 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गई है। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत किया।

    जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि | Rajasthan Budget Session

    विधानसभा में महाकुंभ भगदड़ और जयपुर के भांकरोटा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राज्यपाल एमएम कृष्णा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चोटाला, पश्चिमी बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया, पूर्व विधायक जुबेर खान, अमृतलाल मीणा, हरसहाय मीणा, गुरजंट सिंह बराड़, बनवारीलाल शर्मा, सूर्यकांता व्यास को श्रद्धांजलि दी गई।

    Jaipur Literature Festival: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शानदार शुरुआत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here