हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Ghaziabad: सुधर जाएं बिल्डर, किसानों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी :बिजेंद्र सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad: सुधर जाएं बिल्डर, किसानों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी :बिजेंद्र सिंह

    भाकियू संगठन ने वेव सिटी में भरी हुंकार, बिल्डर को दी चेतावनी

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। नेशनल हाईवे स्थित वेव सिटी (हाईटेक सिटी) के नाम से टाउनशिप विकसित करने वाले बिल्डर (चड्ढा ग्रुप) से पीड़ित सैकड़ों स्थानीय किसानों ने वेव सिटी में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महापंचायत का आयोजन  किया। जिसको भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) Bhakiyu के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष  चौधरी बिजेंद्र सिंह  के नेतृत्व में सैकड़ों भाकियू पदाधिकारियों ने रविवार को वेव सिटी में बिल्डर से पीड़ित धरनारत किसानों को समर्थन दिया। Ghaziabad News

    Summer Vacation News: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए योगी सरकार ने की ये बड़ी पहल! मौज करेंगे ब…

    इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई), महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी (बाहुबली), जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह , जिला प्रभारी  जय कुमार मलिक ,राजेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पी नेहरा ,छोटे चौधरी ,मोदीनगर तहसील अध्यक्ष अजीत चौधरी ,पिंटू (भोजपुर)विनीत चौधरी , डॉ महमूद अली,महेंद्र सिंह,डॉ आरिफ,अंसार चौधरी,विनीत चौधरी,मुस्तफा(भोजपुर),मौजी चौधरी,  महेंद्र सिंह ,युवा सचिव सचिन तेवतिया , अभिषेक चौधरी , नियाज मोहम्मद,चंद्रपाल (पहलवान), लोनी तहसील अध्यक्ष दीपक कसाना, तहसील सदर अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मपाल सिंह(दुहाई),महेश यादव, शिंटू नेहरा, मुंशी अब्दुल कय्यूम,हामिद चौधरी,जावेद चौधरी,रहीसुद्दीन (भोजपुर), तमकीन चौधरी भोजपुर,जुम्मा चौधरी ,राहुल कुमार,आदि सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान महापंचायत में मौजूद रहे। आयोजित महापंचायत में सभी भाकियू पदाधिकारियों ने  अपने -अपने विचार रखे।

    भाकियू ने महापंचायत में वेव सिटी बिल्डर से पीड़ित किसानों को दिया समर्थन

    हाईटेक सिटी (वेव सिटी)बिल्डर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का तय समय में वादे  के अनुरूप निस्तारण नहीं हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने किसानों के साथ हुई घटना की निंदा की। कहा कि भारतीय किसान यूनियन पीड़ित किसानों के साथ है। देश के किसानों और मजदूरों की लड़ाई भारतीय किसान यूनियन पिछले कई दशक से लड़ती आ रही है। और आगे भी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।उन्होंने बिल्डर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि  सुधर जाए बिल्डर , किसानों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस मौके पर धरने की अगुवाई करने वाले पीड़ित किसान अनुज चौधरी ,गुड्डू चौधरी के अलावा  वेव सिटी बिल्डर  से पीड़ित सैकड़ों  धरनारत किसान मौजूद रहे। भाकियू के  हंगामे को देखते हुए मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे। और  एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ,एसीपी वेव सिटी, एस एचओ वेव सिटी आदि अधिकारियों ने वार्ता के बाद 16 अप्रैल को धरनारत किसानों को त्रिपक्षीय वार्ता कराने का आश्वासन दिया। किसानों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल – 2025 को आयोजित इस वार्ता में डीएम दीपक मीणा ,जीडीए वीसी अतुल वत्स, बिल्डर और पीड़ित किसान शामिल होंगे। इस वार्ता के जरिए जिला प्रशासन बिल्डर और किसानों की समस्याओं को सुनकर उचित निर्णय लिया जाएगा। Ghaziabad News

    Haryana News: मोदी ने एक बटन दबाकर किया पूरे हरियाणा को खुश! हिसार से रामनगरी अयोध्या अब कुछ ही मिनट…