हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऑफिस में घुसक...

    ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोलियां

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: झज्जर में वीरवार रात को दिल्ली गेट क्षेत्र स्थित प्रॉपर्टी डीलर के आॅफिस में घुसकर गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर अनुज राव (40 वर्ष ) की हत्या कर दी। बदमाशों ने 10 से ज्यादा राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई। पांच गोलियां लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे दोस्तों ने छुपकर जान बचाई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर झज्जर पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। Jhajjar News

    जानकारी मुताबिक प्रॉपटी डीलर अनुज राव दिल्ली गेट क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप स्थित अपने आॅफिस में बैठा था। उसके साथ चार पांच साथी भी बैठे थे। तभी अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर 3 से 4 बदमाश उसके आॅफिस में घुसे। हेलमेट पहने हुए बदमाशों ने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे पहले की अनुज व उसके साथी समझ पाते, तब तक बदमाश अनुज पर गोलियां बरसा कर फरार हो गए। अनुज के साथ बैठे दोस्तों ने इधर उधर छिप कर जान बचाई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की टारगेट पर अनुज था। Jhajjar News

    बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां अनुज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज के शरीर पर 5 गोली लगने के निशान हैं। मर्डर की सूचना के बाद डीएसपी शमशेर सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। मृतक अनुज के पिता सतपाल सरकारी कर्मचारी रहे हैं। अनुज ने वर्ष 2021 में ा झज्जर नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव लड़ा था। Jhajjar News

    यह भी पढ़ें:– Fraud: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर होने वाले दामाद से ठग लिए 7 लाख रुपए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here