हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ बस लूट: कांग्...

    बस लूट: कांग्रेस नेताओं ने मान सरकार को घेरा

    PRTC Bus Robbed

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लुधियाना में लडोवाल टोल प्लाजा पर बस लूट की घटना का लेकर विपक्षी कांग्रेस नेताओं ने भगवंत मान सरकार को फिर घेरा। पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना के कारण कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घिरी आम आदमी पार्टी(आप) सरकार पर बस लूट की घटना को लेकर हमला बोलते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में पूरी तरह अराजकता है और कानून एवं व्यवस्था ढह चुकी है। दिन दहाड़े बस लूटने की घटना हुई है।

    आम आदमी भयभीत है और अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं। उन्होंने प्रदेश की स्थिति को ‘जंगलराज’ करार दिया है। उधर, पूर्व मंत्री परगट सिंह ने ट्वीट किया है कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्याओं के सिलसिले, पटियाला झड़पों, रॉकेट लांचर हमले और एन-94 हमले के बाद अब भीड़ भरे लुधियाना-जालंधर हाइवे पर बस को गन प्वाइंट पर लूटने की घटना हुई है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह सरकार सबसे अक्षम निकली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here