
Maruti Fronx on EMI: अनु सैनी। भारतीय बाजार में Maruti Fronx को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका स्टाइलिश डिजाइन, शानदार माइलेज और एडवांस फीचर्स इसे युवाओं और परिवार दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं। अगर आप आने वाले समय में इस गाड़ी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या यह कार आपको आसान EMI विकल्प पर मिल सकती है और इसकी कुल लागत कितनी पड़ेगी।
कीमत और EMI की पूरी जानकारी | Maruti Fronx on EMI
दिल्ली में Maruti Fronx Delta AMT (पेट्रोल) वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 9.22 लाख रुपये है। यदि आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देते हैं, तो करीब 8.22 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। मान लीजिए आपको 9.8 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिलता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 20,769 रुपये बनेगी। इस तरह आप एक बड़ी रकम एक साथ खर्च किए बिना किस्तों में यह कार खरीद सकते हैं।
इंजन ऑप्शन और ड्राइविंग अनुभव
Maruti Fronx Automatic में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं—1.2 लीटर AMT और 1.0 लीटर टर्बो टॉर्क कन्वर्टर। दोनों इंजन शहर और हाईवे ड्राइविंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं। स्मूद ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के कारण ट्रैफिक में भी ड्राइव करना आसान हो जाता है और माइलेज के मामले में भी यह कार संतोषजनक प्रदर्शन करती है।
प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
फ्रॉन्क्स ऑटोमैटिक के इंटीरियर में डुअल-टोन (ब्लैक और बोर्डो) थीम दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। कार में 9-इंच HD टचस्क्रीन (SmartPlay Pro+), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और रियर AC वेंट्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ड्राइवर के लिए 8-वे एडजस्टेबल सीट, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
इन गाड़ियों से है मुकाबला
Maruti Fronx Automatic का मुकाबला भारतीय बाजार की कई लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से है, जिनमें Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Maruti Brezza शामिल हैं। वहीं कीमत और फीचर्स के लिहाज से इसे Hyundai Exter और Tata Punch जैसी गाड़ियां भी कड़ी टक्कर देती हैं।














