हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल इन खिलाड़ियों ...

    इन खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में धाक जमाई

    World Championship

    भगत, मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण

    टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो पैरा ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किये। भगत ने 53 मिनट चले एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में अपने हमवतन नितेश कुमार को 21-19, 21-19 से हराया। दूसरी ओर, मनीषा रामदास ने आधे घंटे तक चले एसयू5 महिला एकल फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21-15, 21-15 से शिकस्त दी। यह विश्व चैंपियनशिप में भगत का चौथा एकल स्वर्ण है। भगत अपने पुरुष युगल जोड़ीदार मनोज सरकार के साथ भी दो विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीत चुके हैं, हालांकि इस बार भारतीय जोड़ी को रजत से संतोष करना पड़ा।

    हिकमत रामदानी और उकुन रुकेंदी की इंडोनेशियाई पुरुष युगल जोड़ी ने एसएल3-एसएल4 के स्वर्ण पदक मुकाबले में भगत-मनोज को 21-14, 18-21, 13-21 से हराया। भगत ने एक स्वर्ण और एक रजत जीतने के बाद कहा, “यह जीत मेरे लिये बहुमूल्य है क्योंकि मैंने इसके लिये काफी मेहनत की है।” अपने करियर की सातवीं विश्व चैंपियनशिप खेल रहे भगत ने अब तक एकल और युगल में कुल छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।

    उन्होंने 2007 और 2017 विश्व चैंपियनशिप को छोड़कर सभी संस्करणों के फाइनल में जगह बनाई है। भगत ने कहा, “मैं एकल में अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। युगल में हम और बेहतर कर सकते थे। यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी है क्योंकि मैं मेहनत कर रहा हूं। यह जीत मुझे बताती है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।” भारत ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत दो स्वर्ण, दो रजत और 12 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here