हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home कैथल इस दिन होंगे ...

    इस दिन होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव, इसी दिन आएगा परिणाम

    Kairana News
    Kairana News: जनपद बार एसोसिएशन कैराना के चुनाव का बजा बिगुल

    जिला में 35 पंच, दो सरपंच व दो सदस्य पंचायत समिति के पद के लिए होगा उपचुनाव

    • उप चुनाव के लिए 24 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 30 मई तक चलेगी

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रस्तावित उप चुनाव के कार्यक्रम लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी, जो 30 मई तक जारी रहेगी। रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। Kaithal News

    शनिवार 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार दो जून को सायं तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकता है और इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार 15 जून को सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना करके परिणाम की जाएगी।

    जिला में इन स्थानों पर होगा उप-चुनाव | Kaithal News

    जिला कैथल की पंचायती राज संस्थाओं के 35 पंच, दो सरपंच और दो सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव होंगे। कैथल के वार्ड 10 तथा गुहला के वार्ड नंबर 14 में सदस्य पंचायत समिति के लिए उप चुनाव होगा। वहीं गांव शेरगढ़ तथा जाखौली कमान में सरपंच पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार पंच के पद के लिए धौंस गांव में वार्ड दो, सांघन गांव में वार्ड आठ, सिसला में वार्ड छह, उझाना में वार्ड नंबर 2,3,4, 6 व 7, सिरटा गांव में वार्ड दो, छौत गांव में वार्ड तीन, गुहणा में वार्ड चार, मालखेड़ी में वार्ड एक, बीरबांगड़ा में वार्ड तीन, गुलियाना में वार्ड तीन, कोटड़ा में वार्ड चार, जाखौली

    कमान में वार्ड सात, कुकरकंडा में वार्ड सात, रोहेड़ा में वार्ड तीन, हरसौला में वार्ड पांच व दो, कवारतन में वार्ड सात, रामथली में वार्ड एक, मेगा माजरा में वार्ड एक व चार, ढुंढवा गांव के वार्ड पांच, नरवलगढ़ के वार्ड तीन, गांव जठहेड़ी के वार्ड चार, भाणा के वार्ड एक, गांव कौल के वार्ड चार में, खेड़ी साकरा में वार्ड चार, धेरडू गांव में वार्ड एक, गांव छन्ना जाटान के वार्ड छह, डंडोता के वार्ड छह, सात व आठ में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने 450 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र