हमसे जुड़े

Follow us

13.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एनआरआई दूल्हे...

    एनआरआई दूल्हे का ख्वाब दिखाकर अब तक हड़पे दो करोड़

    Faridabad-News

    दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित तीन सदस्य गिरफ्तार

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। युवतियों को एनआरआई दूल्हे का ख्वाब दिखाकर मेट्रीमोनियल साइट के जरिये ठगने वाले गिरोह का साइबर थाना सेक्टर-17 पुलिस ने पदार्फाश किया है। दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित गिरोह के तीन सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में नाइजीरियाई नागरिक एंथनी ओबयोरा और ओबिन्ना यूजीन के अलावा राहुल नारंग शामिल है।

    तीनों उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। इस गिरोह में अभी और भी लोग शामिल हो सकते हैं। साइबर थाना पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यह गिरोह देशभर में 70 से अधिक युवतियों से करीब दो करोड़ रुपये हड़प चुका है। ठगी नाइजीरियाई नागरिक करते थे। राहुल नारंग उन्हें सिम व बैंक खाते उपलब्ध कराता था। डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ द्वारा की गई प्रेस कान्फ्रेंस में बताया गया कि नाइजीरियाई नागरिकों ने विभिन्न मेट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई हैं। आरोपित इंटरनेट से भारतीय युवकों के फोटो चुराकर उन्हें प्रोफाइल में प्रयोग करते थे। प्रोफाइल में ये खुद को लंदन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया जैसे देशों के नागरिक और वहां के बड़े बिजनेसमैन, डाक्टर या इंजीनियर बताते थे।

    जैसे ही कोई महिला इनकी प्रोफाइल को पंसद करती तो ये उससे अंग्रेजी में बात करना शुरू कर देते। बातों ही बातों में मोबाइल नंबर लेकर युवती को विश्वास दिला देते कि वह शादी के लिए तैयार है। इसके बाद मिलने के लिए भारत आने की बात कहते। कुछ दिन बाद युवती को फोन करके बताते कि विदेश से आते समय मुंबई या दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

    आरोपितों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल, 58 सिम, 20 हजार रुपये, लैपटाप बरामद किया है। बरामद 58 सिम में से 31 विदेशी व 27 भारतीय सिम हैं। आरोपितों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पूछताछ में यह जानकारी सामने आएगी कि जिन 70 युवतियों को ठगा गया है, वो किस-किस शहर की रहने वाली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि यह डेटिंग एप के द्वारा विदेशी महिलाओं के साथ भी ठगी कर कर चुके हैं। पुलिस आरोपितों के अन्य साथियों का भी पता लगाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here