हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 78वें आज़ादी दिवस पर मानसा में फहराया राष्ट्रीय झंडा

    Mansa News
    Mansa News: कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 78वें आज़ादी दिवस पर मानसा में फहराया राष्ट्रीय झंडा

    शहीदों के सपनों को साकार करने और पंजाब को नए शिखरों पर लेजाने का लिया प्रण | Mansa News

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भारत के 78वें आज़ादी दिवस के मौके पर मानसा में राष्ट्रीय झंडा फहराया और शहीदों के सपनों को साकार करने और सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का प्रण लिया। Mansa News

    नेहरू मेमोरियल सरकारी कालेज, मानसा के बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाबियों द्वारा देश के आज़ादी संग्राम के दौरान दिए गए भारी बलिदान हमारे सभी के लिए हमेशा गर्व और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस मौके उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों से सलामी ली।

    उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारा गर्व है और मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपने सत्कार के सम्मुख राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों या उनके वारिसों को मिलती पैंशन 9400 से बढ़ाकर 11, 000 रुपए कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की है और इस स्कीम अधीन अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा राज्य और देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा रही है। Mansa News

    उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की फ़सली विभिन्नता पहलकदमियों को प्रोत्साहन मिलने लगा है। पिछले 28 महीनों के दौरान सूबे में बाग़बानी अधीन क्षेत्रफल में 42,406 हेक्टेयर का विस्तार दर्ज किया गया है। यह क्षेत्रफल अब बढ़कर 4 लाख 81 हज़ार 616 हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार ने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब खेतों की सिंचाई के लिए सिर्फ़ 21 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल किया जा रहा था और आज सिंचाई के लिए 72 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 28 महीनों के कार्यकाल दौरान मान सरकार ने कई जन-समर्थकीय पहलकदमियां बनाई हैं, जिनमें राज्य के 90 प्रतिशत खपतकारों को प्रति दो महीना 600 यूनिट मुफ़्त बिजली का मिलना; बच्चों के भविष्य को रोशन करने के लिए 118 स्कूल आफ एमिनेंस की स्थापना; नौजवानों के लिए 44,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ; भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करना आदि शामिल हैं। Mansa News

    इस मौके कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। मंत्री ने ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राईसाईकल भी वितरित किए। आज़ादी दिवस समागम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक पेशकारियां दी। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, स्थानीय विधायकों और सीनियर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न गणमान्यों ने शिरकत की।

    यह भी पढ़ें:– Vinesh Phogat News: विनेश फोगट की अपील खारिज होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने बांधे तारीफों के पुल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here