हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने अजनाला में निकाली विशाल तिरंगा रैली

    कैबिनेट मंत्री ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

    • सैल्फ हैल्प गु्रपों को सौंपे 27 लाख रूपये के चैक
    • देश भक्तों के बलिदान की बदौलत ही हम सभी आजाद फिजा में ले रहे स्वास : कैबिनेट मंत्री

    अमृतसर। (सच कहूँ/राजन मान) शनिवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत एक विशाल तिरंगा रैली अजनाला में निकाली गई, जिस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। धालीवाल ने कहा कि यह तिरंगा हमें शहीदों की बदौलत ही प्राप्त हुआ है और देश भक्तों के बलिदान के बदौलत ही हम सभी आजाद फिजा में स्वास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज है कि हम इस तिरंगे को हमेशा सम्मान के साथ ऊंचा रखें और अपनी आजादी को संभाल कर रखें। धालीवाल ने अपील करते कहा कि हर नागरिक को 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर फहराना चाहिए, क्योंकि यह हमारी शान का प्रतीक है और इसे हासिल करने के लिए बहुत से शहीदों ने अपनी कई कुर्बानियां दी हैं। धालीवाल ने तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व करते कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं और उन्होंने हंसकर फांसी के फंदों को चूमा है।

    उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी आजादी, तिरंगे की शान प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ बहुत ही खुशी से मना रहा है। धालीवाल ने अजलाना ब्लॉक के विभिन्न सैल्फ हैल्प गु्रपों को 27 लाख रूपये के चैक भी बांटे। इस मौके एडीसी रणबीर सिंह मूधल, एसएसपी स्वप्न शर्मा, एसडीएम अमनप्रीत सिंह, कमांडैंट प्रितपाल सिंह भट्टी, बलदेव सिंह, गुरजंट सिंह और तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    लोग जीवन में कम से कम से दो पौधे जरूर लगाएं : धालीवाल

    पंचायत मंत्री ने एसडीएम कार्यालय अजनाला में पौधे भी लगाए और लोगों को पर्यावरण बचाने की अपील करते कहा कि अगर हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाना है तो अपने जीवन में कम से कम 2 पौधे जरूर लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण हमारी लापरवाहियों के चलते ही खराब हुआ है, जिसका खामियाजा आज हम कई भयानक बीमारियों के रूप में भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ हमें पानी की भी बचत जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमिगत पानी बहुत नीचे जा रहा है। अगर हम आज भी न सुधरे तो आने वाले समय में हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धालीवाल ने लोगों को पौधे भी बांटे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here