हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्री महेन्द्र भगत ने पदभार संभाला

    Chandigarh News
    Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री महेन्द्र भगत ने पदभार संभाला

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल हुए जालंधर पश्चिम से विधायक महेन्द्र भगत (Mohinder Bhagat) ने शुक्रवार को रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, लाल चंद कटारूचक्क, डॉ. बलबीर सिंह, बरिन्द्र कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह सौंद व हरदीप सिंह मुंडियां, आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां उपस्थित थे। Chandigarh News

    भगत ने पंजाब के विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों में अपने व्यापक अनुभव और जनसेवा के लिए जुनून के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने का वादा किया। उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई को प्राथमिकता देने की बात की और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का सम्मान करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि में विविधता महत्वपूर्ण है, इसलिए वह पंजाब के बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर किसानों और कृषि से जुड़े अन्य लोगों की आय बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– युवक ने ही की थी मां बाप की हत्या, गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here