हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Taranagar News: वोट की चोट से सरकार को उखाड़ने का आह्वान

    Taranagar News
    भाजपा बूथ विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित

    Taranagar News: भाजपा बूथ विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित

    तारानगर (सच कहूँ न्यूज)। तारानगर के जांगिड़ धर्मशाला में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तारानगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ विजय संकल्प सम्पन्न हुआ। पार्टी का दुप्पटा व साफा पहनाकर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। Taranagar News

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बागड़ी ने बताया कि बूथ विजय संकल्प बैठक से विधानसभा चुनाव का आगाज किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ में मजबूती से कार्य करते हुए भाजपा को विजय बनाना है तथा आगामी कार्यक्रमों को हमें सफल बनाना है।

    बागड़ी ने बूथ को मजबूत करने एंव विधानसभा चुनाव हेतु तैयारी करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने शानदार बूथ विजय संकल्प सम्मेलन के लिए धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। हम सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु कमर कसनी है और निरंकुश सरकार को उखाड़ना है।

    भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने बताया कि राजस्थान की नकारा सरकार से आम आदमी त्रस्त है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। तारानगर में हालात खराब हैं। आम आदमी मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है। भ्रष्टाचार का अंबार लगा है। हम सभी को इस वादाखिलाफी सरकार को वोट की चोट से उखाड़ फेंकना है। जांगिड़ ने कहा कि इस भ्रष्ट और तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी होती है। अंत: हम सभी को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने हेतु दिन-रात मेहनत करनी है।

    जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कमल के निशान को प्रत्याशी मानते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूती से डटकर भाजपा को आगे रखना है तथा प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाते हुए विधानसभा चुनाव में विजय का आगाज करना है। Taranagar News

    यह भी पढ़ें:– Video Viral: विमान में यह कैसा शोर, महिला ने गोद में उठा रखा है मोर! हैरान हुए लोग, शोर मच गया चारों…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here