हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नोटिस निस्तार...

    नोटिस निस्तारण के लिए मदरसे में कैंप आयोजित, एसडीएम ने की सुनवाई

    Kairana News
    Kairana News: नोटिस निस्तारण के लिए मदरसे में कैंप आयोजित, एसडीएम ने की सुनवाई

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे की कलस्यान चौपाल के सामने स्थित मदरसे में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सुनवाई करते हुए एसआईआर सम्बन्धी नोटिसों के निस्तारण का कार्य किया।

    गुरुवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर कलस्यान चौपाल के सामने स्थित मदरसे में एसडीएम/निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कैराना निधि भारद्वाज के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नो मैपिंग से सम्बन्धित नोटिसों की सुनवाई करके निस्तारण करने का कार्य किया गया। इस दौरान करीब पचास अपीलार्थियों के नोटिस की सुनवाई करके उनका निस्तारण किया गया। विदित रहे कि पूर्ण दस्तावेजों के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) प्रक्रिया में प्रतिभाग न करने वाले कैराना विधानसभा के कुल 17,334 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है।

    वहीं, एसडीएम/निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने बताया कि मदरसे में शिविर आयोजित करके नो मैपिंग के करीब 50 नोटिस निस्तारित किये गए है। कैराना विधानसभा में लॉजिकल एरर से सम्बन्धी दुरुस्तीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शिविर आयोजित करके सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के द्वारा नोटिस निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Jharkhand News: रांची के खेलगांव इलाके में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या