हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पंचायतों को स...

    पंचायतों को साथ लेकर नशों के खिलाफ चलेगा अभियान : एसपी

    पुलिस ने लिया प्रण: लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धरपकड़ रहेगी जारी

    फतेहाबाद। (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा) पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य द्वारा नशामुक्ति को लेकर शुरू किए गए ‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान वर्ष 2022 में जिले में पूरी तरह कामयाब रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस जहां युवाओं को जागरूक कर उन्हें इस दलदल से निकालकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने में कामयाब रही वहीं नशा तस्करी के धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में भी पुलिस को काफी सफलता मिली है। आईजी ने इस अभियान को लेकर फतेहाबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्योँ की सराहना करते हुए नशामुक्ति टीम को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें:– आपके घर आएगा संपर्क केंद्र, होंगे सभी काम

    वर्ष 2023 में भी इस अभियान को ओर गति देने का आह्वान किया है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि 24 दिसम्बर 2021 को आईजी द्वारा जिले के गांव हिजरावां कलां से इस अभियान का आगाज किया गया था। शुरूआत में इस अभियान में जिले के 5 गांवों का गोद लेकर इन गांवों को पूरी तरह ड्रग एवं हिंसामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था। इन गांवों के लोगों खासकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष योजना बनाई गई और विशेष नशामुक्ति टीम का गठन किया गया था।

    उन्होंने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों के दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा स्कूल के समय अध्यापक बच्चों की रोज की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें कि बच्चा कोई गलत दिशा में तो नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि विधार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मे भी भाग ले ताकि नशे जैसी बीमारी से दूर रहे। उन्होंने काह कि पिछले एक साल में सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों के सहयोग से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

    अभियान को एक साल पूरा होने पर नागपुर में सेमीनार

    ‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के एक साल पूरा होने पर गांव नागपुर के राजकीय व.मा. विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, डीएसपी सुभाष चन्द्र, डीएसपी शुक्रपाल, डॉ. गिरीश, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह तथा काउंसलर कुलदीप कौर ने विशेष तौर पर भाग लिया। स्कूल प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने सेमीनार में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। सेमीनार के दौरान डीएसपी शुक्रपाल ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए नुकसानदेय है। सेमीनार मे काउंसलर कुलदीप कौर, संस्था प्रधान कुलवंत सिंह, स्कूल उपप्राचार्य हंसराज, उजागर सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here