हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश क्या इन्सान क...

    क्या इन्सान की उम्र का पता लगाया जा सकता है, जानें वैज्ञानिकों की जुबानी

    Children, Culturable, Parents, Develop, Diet

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हर इन्सान को अपनी उम्र जानने के लिए बड़ी उत्सूकता होती है। इसलिए हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसमें इन्सान की उम्र मापने के लिए वैज्ञानिकों ने खास तरह के इंडिकेटर्स बनाए गए है। इससे यह पता चलता है कि किसी इन्सान का शरीर अधिकतम कितनी उम्र तक उसका साथ दे सकता है। इन इंडिकेटर्स को डायनेमिक आॅर्गेनिज्म स्टेट इंडिकेटर कहते हैं। यह कारनामा सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने किया है। इन वैज्ञानिकों ने खून की जांच करने के बाद अपने बनाए इंडिकेटर्स के साथ मैच कराकर देखा गया। जिसमें यह पता चला कि अगर आपको सेहत सही रही और परिस्थितियां इन्सान के शरीर के अनुकूल रहीं तो वह 150 साल तक जिंदा रह सकता है।

    वैज्ञानिकों ने कैसे किया शोध

    वैज्ञानिकों ने उम्र संबंधी वैरिएबल्स और उम्र घटने की ट्रैजेक्टरी को सिंगल मैट्रिक में डालकर देखा गया। इसमें संभावित अधिकतम उम्र निकल कर सामने आती है। उम्र का बढ़ना बायोलॉजी की भाषा में उस स्थिति को कहते हैं जब शरीर के अंग कम काम करते हैं और शरीर बीमारियों से संक्रमित होता रहता है। चाहे वह कैंसर हो, मानसिक दिक्कत हो या दिल सबंधी बीमारियों हों। दूसरा बड़ा कारण है कि शरीर के डीएनए का लगातार विभाजन होता चले जाना। इसकी वजह से बीमारियां ज्यादा असर करती हैं और शरीर के अंग साथ देना छोड़ देता है।

    जानें, कैसे पता चलती है उम्र

    Old Age

    जिन लोगों की लाइफस्टाइल अच्छी नहीं है उनका डीओएसआई ये बताता है कि वो कम उम्र तक ही जी पाते हैं। डीओएसआई हमेशा गंभीर बीमारियों से नहीं जोड़ा जाता। ये सामान्य बीमारियों के आधार पर ही शरीर की उम्र का पता लगाया है। इससे यह पता चलता है कि इन्सान का शरीर किस तरफ जा रहा है। वह कितने दिन तक स्वस्थ रह सकता है। अगर किसी इन्सान को कोई बीमारी न हो और उसकी लाइफस्टाइल सही है तो वह लंबी उम्र का मालिक बन सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।