हमसे जुड़े

Follow us

13.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश भगवान जब भी द...

    भगवान जब भी देता, देता झप्पड़ फाड़ के… लेकिन किस्मत का खेल देखो !

    नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) मकान की रिपेयर कराते समय एक व्यक्ति (Money in the wall) पल में लखपति बन जाता है, मानो उसकी लॉटरी लग गई हो लेकिन किस्मत देखिए वो यह पैसा खर्च नहीं कर सका। यह रोचक समाचार स्पेन के लुगो सिटी का है।

    दीवार में मिला नोटों से भरा कनस्तर (Money in the wall)

    मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार तोनो पाइनिरो नामक एक व्यक्ति ने उत्तर पश्चिमी स्पेन में एक घर खरीदा था और उसको रिपयेर करा रहा था। इसी दौरान उसे दीवार के मलबे से कनस्तर मिले। जब पाइनिरो ने इन्हें चेक किया तो वह भोचक्का रह गया। क्योंकि उन कनस्तरों में कैश भरा हुआ था, जो लगभग 48 लाख 14 हजार रुपये था।

    करेंसी बैन हो चुकी थी

    पर किस्मत का खेल देखो, पाइनिरो की यह खुशी कुछ ही देर में खत्म हो गई, जब उसे पता चला कि जो स्पेनिश करेंसी उसे घर के मलबे से मिली है वो अब बैन हो चुकी है। जो कि 2022 में ही बैन हो गई थी। वह स्पेनिश करेंसी 1868 से 2002 के बीच की स्पेश मुद्रा थी।

    पाइनिरो ने कैश को चेंज कराने की कोशिश की तो उसने पाया कि अधिकांश नोट इतने पुराने हैं कि वे नई करेंसी में चेंज नहीं किए जा सकेंगे। उसे यह भी बताया गया कि बैंक आॅफ स्पेन ने पुराने नोटों को स्वीकार करना बंद कर दिया है। क्योंकि नोट बदलवाने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। इस तरह पाइनिरो को मिला सारा कैश एक रद्दी पेपर के समान रह गया। उसने बताया कि शायद पुराने घर के मालिक ने नमी से पैसों को बचाने के लिए उन्हें कनस्तर में भरकर रखा था। पाइनिरो ने बताया कि फिलहाल वे उन नोटों को रद्दी में नहीं फैकेंगे बल्कि यादगार के तौर पर संभाल कर रखेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here