हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Capt. Amarind...

    Capt. Amarinder Singh: भाजपा के हुए कैप्टन अमरिन्द्र सिंह

    Amarinder Singh

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भी भाजपा में विलय किया। इसके साथ ही उनके साथ ही उनकी पार्टी के कई अन्य नेता ने भी भाजपा का दामन थामा।

    रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन के साथ बेटा रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, मुक्तसर की पूर्व विधायक करण कौर और भदौड़ से पूर्व विधायक निर्मल सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा। इस बीच भाजपा अब पंजाब में पार्टी के पुनर्गठन की तैयारी में है।

    यह भी पढ़ें:– Queen Elizabeth II का अंतिम संस्कार आज, 8 किलो मीटर लंबी लाइन… आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    Captain-Amarinder-Singh sachkahoon

    • पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह।
    • कैप्टन पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
    • पंजाब लोक कांग्रेस ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
    • खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला शहरी सीट से हार मिली थी।

    व्यक्तिगत जीवन | Capt. Amarinder Singh

    कैप्टेन अमरिन्दर सिंह का जन्म (11 मार्च 1942) को एक जाट सिख परिवार में हुआ। उनका विवाह परनीत कौर से हुआ। परनीत कौर भी राजनीति में सक्रिय हैं तथा मनमोहन सिंह की सरकार में वे भारत की विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म और शिक्षा

    79th Captain Amarinder Singh's Birthday

    कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ। इनके पिता यादविंद्र सिंह पटियाला जी ने स्टेट पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल की हैसियत से काम किया, और दुसरे विश्व युद्ध के समय इटली और वर्मा भी गये। इनकी माता का नाम का नाम महारानी मोहिंदर कौर था। इसकी पढ़ाई वेल्हम बॉयज स्कूल और लॉरेन्स स्कूल सनावर से हुई।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह का परिवार

    पिता का नाम            यादविंद्र सिंह
    माता का नाम             राजमाता मोहिंदर कौर
    भाई का नाम              मालविंदर सिंह
    बहन का नाम             हेमिंदर कौर रुपिंदर कौर
    पत्नी का नाम              प्रेनीत कौर
    बेटे का नाम              रनिंदर सिंह
    बेटी का नाम             जय इंदर सिंह

    कैप्टन अमरिंदर सिंह का राजनैतिक करियर

    भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी स्कूल में इनके मित्र थे। राजीव गाँधी ने पहली बार सन 1980 में लोकसभा चुनाव जीता। कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजनैतिक गलियारों की तरफ राजीव गाँधी ही लाये। उन्होंने इन्हें इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल किया। सन 1984 में इन्होने तात्कालिक भारतीय प्रधानमंत्री के आॅपरेशन ब्लू स्टार के आर्मी एक्शन के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उसके तुरंत बाद वे पंजाब की आंचलिक राजनैतिक पार्टी अकाली दल से जुड़े और तलवंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर अपना राजनैतिक करियर आगे बढ़ाया। अकाली दल से चुनाव जीतने के बाद वे पंजाब सरकार के एग्रीकल्चर और फारेस्ट मिनिस्ट्री में थे।

    1992 में उन्होंने अकाली दल छोड़ा

    | Capt. Amarinder Singh

    • सन 1992 में उन्होंने अकाली दल छोड़ दिया और तुरंत अपनी एक पार्टी शिरोमणि अकाली दल बनायी।
    • ये पार्टी कुछ खास न कर सकी और आगामी विधानसभा में बुरी तरह पिट गयी।
    • स्वयं कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने चुनाव क्षेत्र से सिर्फ 856 वोट ही पा सके।
    •  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पार्टी को सन 1998 में कांग्रेस के साथ मिला दिया।
    • इसके बाद उन्हें इसी साल पटियाला से ही पुन: हार मिली।
    • इस बार वे प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा से हारे थे।
    • इसके बाद उन्हें कांग्रेस के पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया गया।
    • पहली बार वे सन 1999 से 2002 तक पंजाब प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष रहे।
    • सन 2002 में वे पंजाब के मुख्यमंत्री भी बने।
    • उसके बाद सन 2010 से सन 2013 तक वे पुन: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

    पंजाब विधानसभा में पांच बार सदस्य रहे | Amarinder Singh

    सन 2014 को हुए लोकसभा चुनाव में इन्होने भाजपा उमीदवार और तात्कालिक वित्त मंत्री को लगभग एक लाख वोटों से हराया। इसके अलावा ये पंजाब विधानसभा में पांच बार सदस्य रहे, जिसमे तीन बार पटियाला एक बार समाना और एक बार तलवंडी सोबो से चुनाव जीतकर पंजाब विधानसभा पहुंचे।

    27 नवम्बर 2015 में कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह के हाथ में 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की बागडोर सँभालने दी। 11 मार्च 2017 में कांग्रेस पार्टी ने इनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव जीता। 16 मार्च 2017 को इन्होने पंजाब के छब्बीसवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 18 सितम्बर 2021 को कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया उसके बाद कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here