हमसे जुड़े

Follow us

15 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश पेड़ से टकराई ...

    पेड़ से टकराई कार, बैंक मैनेजर व कैशियर की मौत

    पत्थलगांव (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक बैंक मैनेजर और एक कैशियर की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के अनुसार कुनकुरी-जशपुर हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसा में जशपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) में कार्यरत मैनेजर आनुरंजन मिंज और कैशियर सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार इस कार में चार बैंक कर्मचारी कुनकुरी से जशपुर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर यह कार चरईडांड़ के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।

    यह भी पढ़ें:– ओडिशा में रेल दुर्घटना, दो की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here