हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेत से घर लौट...

    खेत से घर लौट रहे युवक को कार ने कुचला, केस दर्ज

    Accident sachkahoon

    गांव करौथा के पास हुआ हादसा

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। शिवाजी कॉलोनी थाना के अंतर्गत गांव करौथा के पास खेतों से वापिस घर लौट रहे एक युवक को कार ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार गाँव शिमली निवासी सुखदीप ने बताया कि शाम को वह और उसका भाई सुरजीत घर से खेतों में पानी देने के लिए गए थे। जब वह खेतों से पानी देकर वापिस घर लौट रहे थे, तभी करौथा के समीप डीघल गांव की तरफ से एक कार चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आया और उसके भाई सुरजीत को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और कार चालक वहां से फरार हो गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मृतक के भाई सुखदीप की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here