हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ऐलनाबाद मार्ग...

    ऐलनाबाद मार्ग पर इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी तहसील क्षेत्र में ऐलनाबाद मार्ग पर गांव तलवाड़ा झील के पास इंदिरा गांधी नहर  (Indira Gandhi Canal) पुल के पास एक कार सोमवार सुबह नहर में गिर गई। कार में तीन जने सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार एक व्यक्ति नहर की वीडियो बना रहा था। Hanumangarh News

    टिब्बी-तलवाड़ा झील मार्ग पर आईजीएनपी पुल की घटना | Hanumangarh News

    इसी दौरान मोड़ते समय कार अचानक इंदिरा गांधी नहर में जा गिरी। सूचना मिलने पर टिब्बी और तलवाड़ा झील थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार गांव राठीखेड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार व उसमें सवार तीनों जनों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और तलाश शुरू की। प्रारंभिक सूचना के तहत कार सवार नहर की वीडियो बनाने में व्यस्त थे। अचानक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग भी नहर पर जमा हो गए।

    आशंका है कि तीनों कार सवार पानी में डूब गए हैं। हालांकि अभी किसी का शव नहर से बरामद नहीं किया गया है। इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार के गांव राठीखेड़ा की होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में बाप-बेटे के साथ पांच वर्षीय बालक भी सवार था। इनके नहर में गिरने की आशंका है। कार के नहर से निकलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गोताखोर व एसडीआरएफ की टीमें नहर में कार की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

    Nasa News : नासा से आई अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ी अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here