हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बारिश के बीच ...

    बारिश के बीच सरहिंद नहर में कार गिरी, दो लोगों की मौत

    Ludhiana News
    कार को बाहर निकालते गोताखोर और इनसेट में बाहर निकली कार।

    बुजुर्ग महिला-पुरुष के शव बरामद, मोगा नंबर की अल्टो कार, पुलिस कर रही मामले की जांच

    खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। दोपहर के समय जिले के दोराहा में तेज बारिश के बीच वीरवार को सरहिंद (Sirhind) नहर में अल्टो कार गिर गई। 2 लोगों की मौत हुई, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बुजुर्ग हैं। एक पुरुष और एक महिला है। इनके आपसी रिश्ते के बारे में पहचान होने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं कार के नंबर से मृतकों के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है। Ludhiana News

    प्रारंभिक जांच में कार (पीबी-15 ई-8529) मोगा की बताई गई है। गुरथली नहर पुल के पास आॅल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। नजदीकी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर कार को बाहर निकालने का काम शुरु किया। रस्सियों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी। Ludhiana News

    गोताखोर घोगा सिंह ने बताया कि पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मौके पर लेकर आई। जब उन्होंने नहर के बीच गोता लगाया तो कार का पता चला। रस्सियों से कार को बाहर निकाला गया। इसमें सवार बुजुर्ग पुरुष और महिला की मौत हो गई। जिस जगह पर कार नहर में गिरी है, वहां पर कोई पत्थर नहीं था और न ही ज्यादा ट्रैफिक था। इसलिए पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है कि यह हादसा है या खुदकुशी। दोराहा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान करना पहला काम है। पहचान के बाद काफी हद तक केस ट्रेस हो जाएगा। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता कि कार कैसे नहर में गिरी है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : सांख्यिकी मंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here