हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें Kedarnath दर्...

    Kedarnath दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार नदी में गिरी, सभी लापता

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखण्ड में केदारनाथ के दर्शन कर वापस आ रहे तीर्थयात्रियों की कार बुधवार को नदी में गिरने से इसमें सवार सभी चार यात्री कार सहित पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। वे सभी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने आज बताया कि केदारनाथ मार्ग स्थित पुलिस चौकी ब्यासी से कौड़ियाला के पास एक कार के नदी में गिरने की सूचना सुबह मिली। इस पर व्यासी पोस्ट से रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंचीं। रेस्क्यू टीम को नदी के पास गाड़ी की नंबर प्लेट पड़ी मिली। जिस पर गाड़ी का नंबर यूपी-15एडी-2158 अंकित है। साथ ही, कैरी बैग, मोबाइल और आधार कार्ड मिले। जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। उन्होंने बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ा होने और अत्यधिक तेज बहाव होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उक्त दोनों टीमों द्वारा तलाश अभियान चलाया गया। श्रीमती नेगी ने बताया कि नदी किनारे मिले आधार कार्ड पर पंकज शर्मा नाम अंकित है

    । जिसके परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि 10 जुलाई को पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा, निवासी शास्त्री नगर, मेरठ, गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन, निवासी शास्त्री नगर, मेरठ, नितिन पुत्र राजेश, निवासी शास्त्री नगर, मेरठ और हर्ष गुर्जर पुत्र संजय, निवासी काजीपुर, मेरठ, कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो आज वापस आ रहे थे। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here