हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महात्मा गांधी...

    महात्मा गांधी एवं सोनिया के खिलाफ टिप्पणी पर मुदकमा दर्ज

    Case filed against comments on Mahatma Gandhi and Sonia
    अजमेर l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ फेसबुक पर कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में राजस्थान के अजमेर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्रिश्चियनगंज थाना अधिकारी दिनेश कुमावत के अनुसार अजमेर शहर कांग्रेस के आईटी सेल, युवा एवं महिला कांग्रेस की ओर से गत तीन जून को रिपोर्ट दी गई कि दो जून को गौरव शर्मा नाम के युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें महात्मा गांधी तथा श्रीमती गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां थी। इन टिप्पणियों से कांग्रेस के लोगों में व्यापक रोष है।  पुलिस ने इस आधार पर मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 504 एवं 509 में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।