हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मोहित गुप्ता ...

    मोहित गुप्ता पर मुकदमा दर्ज, झूठे आरोप लगाने का मामला

    false allegations sachkahoon

    सरसा। डेरा सच्चा सौदा के समीप स्थित गांव शाह सतनाम जी पुरा की पूर्व सरपंच खुशपाल इन्सां की शिकायत पर सदर थाना सिरसा पुलिस ने मोहित गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर उसके खिलाफ लांछन लगाकर उसका चरित्र हनन करने व लज्जा भंग करने के आरोप में भादंसं की धारा 500, 509 के तहत अभियोग दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शाह सतनाम जी नगर में रहने वाले मोहित गुप्ता ने फेसबुक पर फेथ वर्सिज वर्डिक्ट व ट्रूथ आफ सेंट एमएसजी नाम से फेसबुक पेज बनाए हैं, जिनके माध्यम से वह आधारहीन आरोप (False Allegations) लगा रहा है।

    पुलिस को दी शिकायत में शाह सतनाम जी पुरा की पूर्व सरपंच खुशपाल इन्सां ने बताया कि आरोपित उससे व उसके परिवार से रंजिश रखता है। उसने इंटरनेट अकाउंट्स के माध्यम से वीडियो अपलोड करके उसके बारे में आधारहीन लांछन लगाकर उसका चरित्र हनन किया है। आरोपित ने उसके लिए कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया है। पीड़िता ने आरोपित (False Allegations) के खिलाफ कार्रवाई करने व इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए गए असल वीडियो को बरामद करवाकर नष्ट करवाने की मांग की है। इस मामले की जांच एएसआई राजपाल सिंह कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here