हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्रामीण पर हम...

    ग्रामीण पर हमले के सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    बाइक से पटाखा छोड़ने एवं स्टंटबाजी का विरोध करने पर पिता-पुत्रों समेत कई लोगो ने घर में घुसकर कर दिया था हमला | Kairana News

    • गम्भीर रूप से घायल ग्रामीण का मेरठ मेडिकल में चल रहा उपचार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बाइक से पटाखा छोड़ने का विरोध करने पर ग्रामीण पर घर में घुसकर लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज किया है। पीड़ितों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है। Kairana News

    क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी विशाल ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि सोमवार प्रातः करीब नौ बजे उसके घर पर हवन हो रहा था। वह अपने परिवार के लोगो के साथ में हवन-पूजन में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही वंश उर्फ वंशु नामक युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि युवक ने स्टंटबाजी करते हुए बाइक से पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। जब उसने ऐसा करने का विरोध किया तो आरोपी युवक उसके साथ में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो गया। आसपास के लोगो के बीच-बचाव करने पर युवक देख लेने की धमकी देता हुआ मौके से चला गया। Kairana News

    आरोप है कि शाम करीब आठ बजे आरोपी युवक वंश उर्फ वंशु, संजय, वीशू उर्फ विशाल, विकास, जिनेश,आशु व इन्दर निवासीगण ग्राम रामड़ा लाठी-डंडों, धारदार हथियारों व तमंचों से लैस होकर उसके घर में घुस आये। आरोपियों ने आते ही घर में मौजूद उसके पिता कंवरपाल पर हाथों में लिए हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के हमले में उसके पिता के सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गम्भीर चोटें आई है। Kairana News

    घायल पिता को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया है कि घायल कंवरपाल का इलाज मेरठ मेडिकल में चल रहा है। उधर, पुत्र पर हमले के सदमे में ग्रामीण कंवरपाल की माँ सुनहरी देवी की मौत हो गई थी। पीड़ितों ने पुलिस से घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ठिमाउ छोटी में सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी डालने पर गिरफ्तार कर एक सगीन घटना घटित होने से बचाया