हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भारत का नक्शा...

    भारत का नक्शा गलत दिखाने पर ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज

    Twitter

    बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर में मंगलवार को बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक ने ट्विटर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक प्रवीण भाटी ने बताया कि ट्यूटर चलाते समय उन्होंने देखा कि विश्व के नक्शे में दर्शाए गए भारत के मानचित्र के अंदर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के क्षेत्र को भारत से अलग दर्शाया गया है। जिससे उन्हें आघात लगा, इसी क्रम में आज प्रात: उन्होंने ट्विटर के इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी एवं एमडी मनीष महेश्वरी तथा ट्विटर के विरुद्ध आई0टी0एकट धारा74 वह 505। दो के तहत खुर्जा नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उनका कहना है कि ट्विटर के सभी दोषी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएं।]

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।