हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी की ...

    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कहा-डीजीपी व गृहमंत्री हो बर्खाश्त

    PM Modi Security Lapse

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में वीरवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से वार्ता की। राज्यपाल से मिलने के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा, केन्द्रीय उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने राज्यपाल से पंजाब के डीजीपी और गृहमंत्री को बर्खाश्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर बाद सारे वीडियो दिखाए जाएंगे कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जाने से रोका गया। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी के प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव न करने का मामला भी उठया।

    PM Modi Punjab Tour

    पंजाब सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का किया गठन

    पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘गंभीर चूक’ की घटना हुई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। प्रधानमंत्री इस व्यवधान के कारण एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से दिल्ली लौट गए।

    कांग्रेस भाजपा का एक दूसरे पर आरोप जारी

    दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी को सुरक्षा में चूक की वजह से अपनी फिरोजपुर में होने वाली रैली को रद्द करना पड़ा था। पीएम की सुरक्षा में चूक होने के बाद से ही तमाम दलों और नेताओं की ओर से पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर जमकर राजनीति हो रही है। बीजेपी के तमाम नेता इस घटना के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि अंतिम वक्त में पीएम मोदी का प्लान बदले जाने की वजह से सुरक्षा में चूक हुई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here